हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

5000 ₹ में पुलिस वाला कर रहा ईमान का सौदा,विजिलेंस ने पकड़ा रंगे हाथ

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हरिद्वार/उत्तराखंड (रिजवान अहसन) ,,, कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
सिपाही पापु कश्यप ने अपने फोन नम्बर 9758995046 से प्रार्थी के फोन नं0 9639742254 पर सुबह 10 बजे कॉल करके प्रार्थी व परिवारजनों को तुरन्त पुलिस चौकी आने को कहा, ये भी कहा कि साथ में आधार कार्ड भी लाना प्रार्थी व प्रार्थी का भाई नीना उर्फ अरविन्द लगभग 12 बजे जगजीतपुर चौकी पहुँच गये. पप्पू कश्यप ने जेल भेजने का भय दिखाकर प्रार्थी व नीना को हवालात में बंद कर दिया। प्रार्थी को पप्पू कश्यप सिपाही जेल भेजने पर डराने लगा और प्रार्थी की जेब से पप्पू कश्यप ने पर्स भी निकाल लिया था। पर्स में 5.160/-रूपये थे। शाम लगभग 04:30 बजे पप्पू कश्यप सिपाही ने मुझे व नीना उर्फ अरविन्द को हवालात से निकाला और प्रार्थी के 5,000/-रूपये रखकर शेष 160/- रूपये मुझे वापिस करते हुये कहा कि मैंने यह 5,000/- रूपये इंचार्ज साहब को देकर तुम दोनों की जमानत करवाकर छुडवाया है। बाकी बचे 5 मुल्जिमों को भी लेकर आ जाना और प्रत्येक के 1000/- रूपये के हिसाब से 5,000/- रूपये जमानत के लिए लेते आने को कहा। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है, बल्कि ऐसे भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही चाहता है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा दिनांक 05/11/2023 को समय 4:00 बजे सिपाही, पप्पू कश्यप को पुलिस चौकी जगजीतपुर जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से रू0 5,000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया ।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button