नगीना में प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि को मनाया गया
नगीना – नगर के कांग्रेसियो ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि मनाई, इस मौके पर कॉन्ग्रेसियो ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। रविवार की सुबह 10 बजे कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी सपना रवि के आजाद कॉलोनी लाइन पर स्थित कैंप कार्यालय पर भारत की प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी अरशद मसूद ने अध्यक्ष पद से बोलते हुए कहां देश की लोकप्रिय एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश का चौमुखी विकास करा कर देश को नई पहचान दी तथा देश के लिए अपने प्राणों की आहुती दी लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उनके के विकास और बलिदान को धीरे-धीरे नष्ट करने पर तुली हुई है।
संभावित प्रत्याशी सपना रवी न प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सपनों का भारत हो इसके लिए कार्य करने का आह्वान किया है। इस मौके पर काजी असद मकसूद, बाबा डूंगर सिंह, नरजीत सिंह, नगर अध्यक्ष असलम सिद्दीकी, मनोज शर्मा, गुरुदयाल सिंह, अवनीस मालवीय, असलम मुल्तानी, इश्तियाक उर्फ बाबू लाठी वाले, मुनव्वर कुरैशी, आरके अब्बासी, रामपाल सिंह, रोहित कुमार, छोटू बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट




























