AIRA NEWS NETWORK – उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के तहत चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति फेज-3” के क्रम में आज दिनांक 30.10.2021 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकारी,थाना कोतवाली, स्वामी पथिक हायर सेकंडरी स्कूल थाना बकेवर, प्रा0 विद्यालय थाना मलवा में उपस्थित छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क तथा महिला सहायता एवं महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध कराये गये महत्वपूर्ण न0- हेल्प लाईन 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(,एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी । आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये।
एन्टी रोमियो टीम व महिला बीट आरक्षियों द्वारा थाना थरियांव में ग्राम टेकसारी बुजुर्ग, थाना सुल्तानपुर घोष में प्रा0 विद्यालय भादर,थाना किशनपुर में ग्राम नई बस्ती व थाना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम बिलन्दपुर भ्रमण कर उपस्थित महिलाओ/बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु सामाजिक संगठनों, विभिन्न महिला संगठनों, समाज सेविकाओं के साथ जागरूकता अभियान चलाकर जागरुक किया गया ताकि लोग खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























