काशीपुर-उत्तराखण्ड़

2o लाख की ब्लैक मैलिंग करने वाली 3 महिलाये गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख वसूलने के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
19 मई को एक व्यक्ति ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर बताया था कि 28 अप्रैल को चैती मेले में उसे पुराने परिचित महिला द्वारा अपने घर बुलाया गया। जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला ने तीन लाख रुपये की रंगदारी वसूल कर ली। उसके बाद भी वह महिला 20 लाख रुपयों की मांग करने लगी और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी।
मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की। जिसमें घटना में संलिप्त नामजद सहित प्रकाश में आई तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से ढाई लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया। थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button