न्यूज़

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, गुवाहाटी ने टीमक्वेस्ट के साथ एक अनूठी शिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, मई 22, 2025—मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, गुवाहाटी ने टीमक्वेस्ट के सहयोग से एक चार दिवसीय यानि 19 से 22 मई 2025 तक चलने वाले एक परिवर्तनकारी अनुभवात्मक शिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। कक्षा 8 से 11 तक के 350 से अधिक छात्रों की भागीदारी के साथ यह आयोजन मानसिक और शारीरिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ।
डिजिटल परिपूर्णता के इस दौर में जहाँ अक्सर यह भावनात्मक दूरी और चिंता का कारण बनता है, यह कार्यशाला एक प्रभावशाली हस्तक्षेप साबित हुई। इसने छात्रों को कक्षाओं से बाहर लाकर स्वयं एवं अपने साथियों के साथ सक्रिय और सजग रूप से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। टीमक्वेस्ट ने जीवन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से, एक विशेष प्रोग्राम तैयार किया है जिसमें शारीरिक गतिविधियाँ, चिंतनशील सत्र और सहयोगात्मक समस्या समाधान शामिल है|
मुख्य गतिविधियों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, कैम्पसाइट सेटअप, विश्लेषणात्मक टीम गेम्स, बाधा दौड़ (ऑब्स्टेकल कोर्स) और ज़िपलाइनिंग, रैपलिंग तथा ट्रैवर्सिंग जैसी रोमांचकारी साहसिक गतिविधियाँ शामिल थीं। इस पहल ने छात्रों के बीच आपसी सहयोग, स्पष्ट संवाद और विश्वास का वातावरण विकसित किया, जिससे वे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर विकास और आत्म-खोज की दिशा में आगे बढ़ सकें।
इस सहयोग पर अपने विचार साझा करते हुए, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक श्री पंकज दास ने कहा, “शिक्षा में हम अक्सर केवल मानसिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन यह कार्यशाला आत्मा के पोषण को भी महत्व देता है। हमारे छात्रों ने जिस उत्साह, साहस और टीमवर्क के साथ प्रतिक्रिया दी, वह वास्तव में दिल को छू लेने वाला था। इस कार्यशाला ने न केवल कौशल विकसित किए, बल्कि उनके आत्मबल को भी संजोया और इसे ही कहते हैं पाठ्यपुस्तकों से परे की असली शिक्षा। टीमक्वेस्ट एक अद्वितीय अनुभवात्मक शिक्षा मॉडल लेकर आया है, जो हमारे छात्रों में साहस, सहयोग और उद्देश्य की स्पष्टता को प्रेरित करता है।”
उसी भावना को प्रकट करते हुए, टीमक्वेस्ट के निर्देशक और संस्थापक मेजर भास्कर शर्मा (इंडियन आर्मी स्पेशल फोर्सेज) ने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों से पुनः सामना कराना है, ताकि वे अनुभवात्मक शिक्षा और जीवन कौशल के माध्यम से अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान सकें। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में जो ऊर्जा और भागीदारी हमने देखी, वह वास्तव में अद्भुत थी। हमारा मानना है कि इस तरह के अनुभव बच्चों के साथ जीवन भर रहते हैं।”
जिस तरह से स्कूल अपने शिक्षण परिवेशों में नवाचार को आगे बढ़ा रहा है, टीमक्वेस्ट कार्यशाला की सफलता, अनुभवात्मक शिक्षा की शक्ति का एक सशक्त प्रमाण सिद्ध हुई है, जो छात्रों को आत्मविश्वासी, सहानुभूतिपूर्ण और व्यक्तिगत रूप से सक्षम बनाती है। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल समग्र शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि छात्र न केवल परीक्षाओं के लिए, बल्कि जीवन के लिए भी पूरी तरह तैयार हों।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button