रांची-झारखण्ड

27 वर्षीय युवती चढ़ी पेड़ पर, लगाई छलांग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राँची : राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर में हिल व्यू रोड इलाके में एक 27 वर्षीय युवती पेड़ पर चढ़कर नीचे कूद जाने की धमकी देने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।लोग लड़की को ऐसा करने से मना करने लगे और उसे बचाने के उपाय ढूंढ रहे थे, इसी बीच लड़की ने पेड़ से छलांग लगा दी।

जानकारी के अनुसार बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू रोड नंबर छह में रहने वाली संगीता शर्मा के घर पर लड़की नौकरानी का काम करती है।लड़की के आत्महत्या के प्रयास में वो बुरी तरह से जख्मी हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर बरियातू थाना की पुलिस पहुंच गई और घायल युवती को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है।जहां स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

Moizuddin Jharkhand

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button