रांची-झारखण्ड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा चौथी बार समन, आज मामले की सुनवाई

राँची : जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा चौथी बार समन जारी करने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को मुख्यमंत्री को ईडी दफ्तर आने के लिए समन दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ जमीन घोटाले मामले में ईडी के समन के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सूत्रों की माने तो मामले में आज 18 सितंबर को सुनवाई होना है।






