
AIRA NEWS NETWORK – कोटद्वार जिलाधिकारी/ जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत प्रभावी प्रवर्तन कार्य किए गए जिसमें आज दिनांक 28 जनवरी 2022 समय प्रातः 8:30 बजे मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कोटद्वार क्षेत्र में अभियुक्त धर्म सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी शिवराजपुर कोटद्वार को लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा अग्रेतर प्रभावी परिवर्तन कार्य जारी है। दबिश टीम में निम्न कार्मिक उपस्थित रहे।
आनंद सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -२ कोटद्वार, अजब सिंह प्रधान आबकारी सिपाही, मधुर कुमार आबकारी सिपाही, आशीष नेगी आबकारी सिपाही , प्रमोद कुमार आबकारी सिपाही कौड़िया चेक पोस्ट कोटद्वार वही आबकारी विभाग आम जनता से भी अनुरोध करते हैं अगर आपके आसपास कोई भी नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना हमें दें आपका नाम और पहचान पूर्ण तहा गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में अपने आबकारी विभाग का सहयोग करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















