उत्तराखंड

13 वर्षीय छात्रा का अपहरण के बाद बलात्कार,आरोपी गिरफतार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,घटना चार दिसंबर की है। सल्ट ब्लॉक की 13 वर्षीय छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वो देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची तो किशोरी के परिजनों ने उसकी छानबीन शुरू की। किशोरी का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू की।
***अपहरण कर किया दुष्कर्म
अल्मोड़ा पुलिस ने आरोपी सरोज कुमार (28) निवासी पौड़ी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही किशोरी को भी आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी युवक ने उसे स्कूल जाते समय उसका अपहरण कर लिया और उसे पौड़ी ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
***पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
मामले को लेकर एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपी को पौड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button