नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

हेलमेट और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती। रतनगढ़ चौकी पर धड़ाधड़ काटे गए चालान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हेलमेट और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती। रतनगढ़ चौकी पर धड़ाधड़ काटे गए चालान

नूरपुर।रतनगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के तहत रतनगढ़ चौकी पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई वाहनों के चालान काटे। एसआई अजीत कुमार के नेतृत्व मे चले अभियान मे पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की सलाह दी। एसआई अजीत कुमार ने कहा कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह जीवन सुरक्षा के लिए भी बेहद आवश्यक है।इसके साथ ही, चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और इस पर सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा। ओवरलोड वाहनों के चालान काटने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी ओवरलोड वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई से सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे अभियानों से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।इस दौरान चौकी प्रभारी एसआई अजीत कुमार, कांस्टेबल अंकुर तोमर, और कांस्टेबल सचिन कुमार,ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
रिपोर्टर विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button