उत्तराखंडखबरों की खबर

हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद का हुआ आयोजन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

अल्मोड़ा । जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि खेल महाकुम्भ-2022 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आज 17-21 आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं की पेंटाथलान (लम्बीकूद, ऊॅचीकूद, बालथ्रो, चिनअप व लम्बी दौड- 1600 मी0 बालक, 800 मी0 बालिका) की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में चन्दू कुमार प्रथम, योगेश कुमार द्वितीय, पंकज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विनिता बोरा प्रथम, लक्ष्मी जीना द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर इस अवसर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टी0एस0 गड़िया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रान्त चौधरी, अशोक कुमार, संदीप वर्मा, कनिष्ठ सहायक रजनी वर्मा, हरीश नगरकोटी, राजू बिष्ट, बलवन्त, शिक्षा विभाग से चन्द्रकान्त तिवारी, शिवराज बिष्ट, पूनम बिष्ट, सोबन सिह कनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button