करनाल-हरियाणाहरियाणा

हाथ से हाथ जोड़ कर कमजोर, दलितों पिछडों को साथ लेंकर राहुल सेना बनेगी भाजपा के नाश का कारण

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

प्रधानमंत्री के अहंकार ने रावण को भी पीछे छोड़ा: सुरेंश गुप्ता
मोदी का अंबानी अडानी प्रेम बनेगा विनाश का कारण
हाथ से हाथ जोड़ कर कमजोर, दलितों पिछडों को साथ लेंकर राहुल सेना बनेगी भाजपा के नाश का कारण

करनाल : कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज अहंकार में चूर हो चुके हैं। उन्हें अंवानी और अडानी के अलावा कुछ नहीं दिख रहा हैं। इस मोह में वह देश हित और जनहित भूल चुके हैं। वह करनाल के सुभाष गेट में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान के दौश्रान बोल रहे थे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्तओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में सुभाष गेट क्षेत्र में सहित दजनों कॉलोनिया में मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल में भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान का कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता आज सुभाष गेट क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उनके साथ संजीव काम्बोज, सुखराम बेदी, प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि,रामपाल सैनी, के के.भाटिया, सतिंदर गांधी ,ओमप्रकाश सलूजा, धर्मपाल डाचर, प्रकाशबीर ,राजेंद्र नंबरदार, देवेंद्र कथूरिया, दिलशेर डाचर, विट्टू संधु, अशोक दुगल, राजीव जिंदल, पी पी बर्मा, सतिंदर गांधी राजकिरण सहगल, राजकुमार पांचाल, बलवान सिंह राजकुमासर नानक, हरीश गिरधर सुनेहरा वाल्मीकि अश्वनी कौचर, विजय सैनी, रिंकल दावड़ा, किश न सोलंकी, धर्मवीर, श्याम प्रकाश, सुनील, राज कुमार, राजेंद्र भौला, नरेश राजोरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भोला प्रकाश वीर, लोगों प्रमुख रूप से इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर घर पहुंचे। अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडानी ने देश के हित को अंघेरे में धकेल दिया हैं। न्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पापों का हिसाब कांग्रेस सत्ता में आने के बाद लेगी। भाजपा के सभी जनविरोध निर्णयों को कांग्रेस बदल देगी। उन्होंने कहा कि मोदी राज में लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा के खिलाफ चार्ज शीट लेकर जन अदालत में जा रही ळैं। देश की जनता ही भाजपा के भाज्य का निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हेलीकोप्टर उतरने के लिए गरीबों की रोजी को तबाह कर दिया। मोदी और खट्टर तानाशाह बन चुके हैं। ऐसे तानाशाहों का राजनीति में कोई स्थान नहीं हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button