करनाल-हरियाणाहरियाणा

जिला जेल करनाल में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन रहा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

करनाल । जिला जेल करनाल में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन रहा। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जेल प्रशासन द्वारा करवाया जा रहा है जोकि 11 फरवरी तक चलेगा। वीरवार को कथा व्यास ने श्री कृष्ण की जन्म कथा का विशेष रूप से वर्णन किया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित भादू ने कहा कि जेल में इन दिनों भागवत कथा सप्ताह चल रहा है। इसका मकसद कैदियों की मनोदशा में बदलाव लाना है जिससे वे आपराधिक मानसिकता से दूर हो कर सामान्य लोगों की तरह रह सके। कथा व्यास कृपाचार्य जी महाराज भागवत कथा का पाठ कर रहे है। इन दिनों, एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पर बंदियों के बीच में ज्ञान की गंगा बह रही है जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष बंदी हिस्सा ले रहे हैं। जेल में बंदी भागवत की इस कथा का पुण्य लाभ ले रहे हैं जिससे उन्हें एक बेहतर जिंदगी जीने का रास्ता प्रशस्त हो सकेगा। बता दें कि समय-समय पर करनाल जेल में कैदियों के लिए ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किये जाते रहते हैं। इस अवसर पर इंडिया विजन फाउंडेशन की निदेशक मोनिका धवन, रवि और उनकी टीम, दिव्य ज्योति जागरण संस्थान से स्वामी योगेशानंद, सेतिया एक्सपोर्ट लिमिटेड से विजय सेतिया, जेल ट्रेनिंग स्कूल करनाल की प्रिंसिपल एवं जेल अधीक्षक बिमला देवी,जेल उप अधीक्षक शैलक्षी भारद्वाज, जेल उप अधीक्षक जसवंत सिंह, जेल उप अधीक्षक विवेक सांगवान उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button