उत्तरप्रदेश

हर घर में तिरंगा लगाकर निभाये सहभागिता: डीएम

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हर घर में तिरंगा लगाकर निभाये सहभागिता: डीएम

कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य अपने-अपने घरों, कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाएं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके अन्तर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी घरों, कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाना है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए राष्ट्र और इसकी स्वतंत्रता एवं संप्रभुता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जाग्रत करना है।
उन्होंने कहा कि आप अपने स्वयं के संसाधनों से निर्माण या क्रय कर सकते है, गांधी आश्रम या ब्लाॅक, तहसील एवं जिला मुख्यालय से भी तिरंगा झण्डा क्रय कर सकते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button