उत्तरप्रदेश

राशन की दुकानें अब कॉमन सेंटर के रूप में होंगी विकसित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

राशन की दुकानें अब कॉमन सेंटर के रूप में होंगी विकसित

कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोटेदारों की मेहनत एवं लगन को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें एक कुंतल पर 70 रू0 मिलने वाले लाभांश में 20 रू0 की बढ़ोत्तरी करते हुए अब 90 रू0 प्रति कुन्तल कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश की उचित दर दुकानें को कॉमन सेन्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे लोग को राशन प्राप्त करने के साथ राशन, आधार, पैन, क्रेडिट कार्ड, जन्म.मृत्यु, आय, जाति, निवास, पेंशन प्रमाण पत्र, आयुमान कार्ड उज्जवला, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा आदि प्रमाण पत्रों के साथ ही बैंकिग से संबंधित सुविधायें भी प्रदान की जायेगी, जिससे आमजन को दूर-दराज बैंकों में न जाकर पैसे जमा व निकासी का काम उचित दर विक्रेता के यहां खोले गये जनसुविधा केन्द्र पर किया जा सके, और इससे कोटेदारों की आय में वृद्वि होगी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि आमजन को देश एंव प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाये, जिससे हर गरीब व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके।
अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कहा कि सरकार की मंशा अनुसार सबको राशन सबको पोषण मंत्र को साकार करने लिए ईमानदारी से पात्र कार्ड धारकों को समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न एवं अन्य सामाग्री उपलब्ध करायें तथा भारत एवं प्रदेश की लाभकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार के योजनाओं से आमजन को योजनाओं से आच्छादित कर उनको और अधिक लाभान्वित करे।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा सहित राशन विक्रेता व सप्लाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button