वाराणसी/उत्तरप्रदेश

स्व.मनीष चौबे की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

व्यापारियों के हितैषी स्व.मनीष चौबे को नम आंखों से याद किया गया ||

श्रद्धांजलि सभा में गूंजे स्व.मनीष चौबे के सेवा और समर्पण के किस्से ||

समाजसेवा और संघर्ष के प्रतीक स्व. मनीष चौबे को दी गई श्रद्धांजलि ||

खजूरी स्थित साइंस सिटी अपार्टमेंट में श्रद्धांजलि सभा,भावुक हुए परिजन व व्यापारी ||

वाराणसी :- साइंस सिटी अपार्टमेंट खजूरी में शुक्रवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति के पूर्व युवा अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय मनीष चौबे की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई | सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी | इस अवसर पर स्वर्गीय मनीष चौबे के पिता सतीश चौबे ने नम आंखों से अपने पुत्र को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए उपस्थित जनों के बीच भावुक वातावरण रहा और सभी ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद किया |

महानगर उद्योग व्यापार समिति के मुख्य संरक्षक आर.के.चौधरी एवं अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय मनीष चौबे सदैव व्यापारियों के हितों के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे उन्होंने व्यापारिक संघर्षों में सक्रिय भूमिका निभाई तथा समाजसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान दिया | उनका जीवन संघर्ष,सेवा और समर्पण का प्रतीक था जिसे भुलाया नहीं जा सकता |

महामंत्री अशोक जायसवाल एवं सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मनीष चौबे अत्यंत सरल,विनम्र और नेकदिल व्यक्तित्व के धनी थे | दूसरों की सहायता करना,सभी के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और बिना किसी भेदभाव के समाज के लिए कार्य करना उनके स्वभाव का अभिन्न हिस्सा था वे युवाओं के लिए प्रेरणा थे और उनका सहज व्यवहार सभी के दिलों में आज भी जीवित है | श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मनीष चौबे का व्यक्तित्व ऐसा था जिसमें नेतृत्व, संवेदनशीलता,सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीयता का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था उनका जीवन समाज के लिए समर्पित रहा और उनकी स्मृतियाँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी |

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से युवा के महामंत्री देवांश चौबे,राहुल मेहता,अजय गुप्ता,नीरज पारेख,रजनीश कनौजिया, पंकज अग्रवाल,गोकुल शर्मा,संजय साहू, हृदय गुप्ता,मनीष गुप्ता,सुजीत गुप्ता,राम भजन अग्रहरि,कौशल तिवारी,गौरव जायसवाल,सत्य प्रकाश सरार्फ,मोहित अग्रहरि,शैलेश गुप्ता बम बम,प्रतीक शर्मा,ज्ञानू गुप्ता,तुषार दुबे, आशीष जायसवाल पारिवारिक सदस्य प्रमोद चौबे,दिलीप चौबे,नीरज चौबे,मयंक चौबे सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button