नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्पर्श समशेरिया का आई आई टी मे चयन गांव एवं क्षेत्र का परचम देश भर मे लहराया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

स्पर्श समशेरिया का आई आई टी मे चयन गांव एवं क्षेत्र का परचम देश भर मे लहराया

नूरपुर : नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा निवासी स्पर्श समशेरिया
पुत्र ले० कर्नल सुधीर यादव ने आईआईटी (डिजाइनिंग) परीक्षा में जनरल कैटेगरी में देश भर मे 68वीं रैंक व ओबीसी कैटेगरी में 13वीं रैंक प्राप्त कर देश के सर्वश्रेष्ठ तकनिकी संस्थान आईआईटी से शिक्षा ग्रहण करने का अपना सपना साकार किया है। स्पर्श समशेरिया ने बताया कि उन्होने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल दिल्ली से की है।
इस उपलब्धि से स्पर्श समशेरिया ने अपने माता-पिता, गांव और जिले का भी नाम देश भर मे रोशन किया है।
स्पर्श समशेरिया के दादा वीर सिंह यादव भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं एवं पिता सुधीर कुमार यादव भी वर्तमान मे भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत हो देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहें हैं। माता राधा समशेरिया ग्रहणी हैं एवं घर की सैन्य पृष्टभूमि होने की वजह से स्पर्श की शिक्षा मे अहम योगदान रखती हैं। चाचा राहुल यादव नूरपुर में पिज़्ज़ा सिटी के मलिक हैं। इस उपलब्धि पर स्पर्श समशेरिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्पर्श समशेरिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं कडी मेहनत को दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button