नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नारी शक्ति के सम्मान में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

नारी शक्ति के सम्मान में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

शुक्रवार को स्योहारा रोड़ स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शिव शक्ति ग्रामोद्योग विकास संस्थान की ओर से सम्मानित भी किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिव शक्ति ग्रामोद्योग विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर मनुजेंद्र गुप्ता, प्रबंधिका दीपा गुप्ता, डायरेक्टर प्राची गुप्ता, शिव शक्ति ग्राम उद्योग विकास संस्थान के सचिव गौरव चौहान, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक नूरपुर की शाखा प्रबंधक भारती
भटनागर, पंजाब नेशनल बैंक बिजनौर के अग्रणी जिला प्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड वीरेश आर नायक, रिटायर्ड शाखा प्रबंधक केपी सिंह, उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिव शक्ति ग्राम उद्योग विकास संस्थान के सचिव गौरव चौहान ने महिलाओं के हित और कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे संस्थान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करके उनके खोए सम्मान को जगाने का काम किया है और आगे भी समय-समय पर कार्य करता रहेगा। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड वीरेश आर नायक, पंजाब नेशनल बैंक बिजनौर के अग्रणी जिला प्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक नूरपुर की शाखा प्रबंधक भारती भटनागर ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बेहतर कार्य करके समाज को मजबूत करने का सराहनीय काम कर रही हैं और समाज की तरक्की व प्रगति में अपना भरपूर योगदान दे रही है। हमें समाज की दूसरी महिलाओं को भी जागरूक करना है और समाज में नारी शक्ति के वजूद को स्थापित करना है। संस्थान से जुड़कर महिलाएं अपने सपनों को साकार कर रही है। स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर मनुजेंद्र गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है। वह महिला के उत्थान व विकास के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए वह यथासंभव मदद करते रहेंगे। स्कूल के ऊप्रधानाचार्य टीकम सिंह ने कहा कि आज मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि शिव शक्ति ग्राम उद्योग विकास संस्थान ने महिलाओं के सम्मान व विकास के लिए जो भी काम किये हैं उनकी भरपूर सराहना की जानी चाहिए। उनकी नजर में शिव शक्ति है और शक्ति ही शिव है क्योंकि हर युग में नारियों ने बड़े-बड़े व्यक्तियों को युद्ध में परास्त कर अपने अंदर छिपी शक्ति का परिचय दिया है। वह सदैव नारी का सम्मान करते रहेंगे। स्वाति यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर रूबी राणा, स्वाति अग्रवाल, डॉक्टर रितु, रेखा मित्तल, रंजन कर्णवाल, शालू कर्णवाल, नव उद्यमी मनीषा राजपूत, रीता त्यागी, रश्मि बंसल, पूजा रानी, रीना रानी, शिल्पी अग्रवाल, भूमिका चौहान, रीतू रानी, अलका चौहान, शिखा चौधरी, रंजन चौहान, बबीता पाल, प्रीति चौहान, शगुन चौहान, कुसुम लता, प्राची चौहान, शाहीन परवीन, दिव्या कौशिक, शैलेंद्र कौर, भारती त्यागी मीनू वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button