काशीपुर-उत्तराखण्ड़

स्टोन क्रेशर के पट्टे मे फंस कर मज़दूर की मौत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बाजपुर /सुल्तानपुर पट्टी /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,इलाके के एक स्टोन क्रशर में काम करने के दौरान मशीन के पट्टे में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। ग्राम रामजीवनपुर में मां वैष्णो स्टोन क्रशर प्राइवेट लिमिटेड है। इस स्टोन क्रशर में ग्राम रतनपुरा निवासी 42 वर्षीय मित्रपाल पुत्र होरी लाल श्रमिक के रूप में पिछले करीब 4 माह से कार्यरत था। बताया जा रहा है कि आज रविवार को मित्रपाल स्टोन क्रशर में काम कर रहा था कि अचानक उसका पैर चेन में फंस गया और वह मशीन के पट्टे में उलझ गया। चीख सुनकर पहुंचे श्रमिकों ने जल्दी से मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी भर्ती कराया। जहां से काशीपुर रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा टीम के साथ क्रशर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button