सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर की विदाई

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर की विदाई
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा वरिष्ठ 10 पुलिस पेन्शनर्स को भी किया गया सम्मानित
फिरोजाबाद
दिनांक 30 जून को जनपद फिरोजाबाद से पुलिस विभाग के तीन कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । एफ एस एस ओ रणधीर सिंह व उप निरीक्षक रतन सिंह और मुख्य आरक्षी हरीशंकर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के ये तीन कर्मचारी हैं जिन्होंने अपनी सेवा पुलिस विभाग को दी इस अवसर पर “पुलिस लाइन्स सभागार” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को माला पहनाकर उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देते हुए उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाओं सहित विदा किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारियो द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनायें दी गईं । सेवानिवृत्त कार्यक्रम में वरिष्ठ 10 पुलिस पेन्शनर्स को भी सम्मानित किया गया ।


















