फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

जसराना में युवक ने चाकू दिखाकर मासूम बालिका से किया दुष्कर्म

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

जसराना में युवक ने चाकू दिखाकर मासूम बालिका से किया दुष्कर्म

फिरोजाबाद
तहसील जसराना में युवक ने चाकू दिखाकर मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया यह घटना तब घटी जब गुरुवार की शाम को सात वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर से खेतों की तरफ जा रही थी। तभी 30 वर्षीय आरोपी युवक ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक पर आरोप है कि गांव का एक 30 वर्षीय युवक चाकू दिखाकर उस बालिका को पास के ही मक्का के खेत में ले गया। और आरोपी ने बालिका को डराया धमकाया और इस छोटी बच्ची से गंदी हरकतें की गंदी हरकत करने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। जब मासूम बच्ची रोते हुए घर पर आई उसने अपने साथ हुई गंदी हरकत के बारे में मां को बताया फिर पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस युवक की गिरफ्तारी में जुट गई। आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखकर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button