टूंडला/फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

टूंडला में चौदह स्थानों पर बनाय जायेंगे कांवड़ यात्रा शिविर,सुरक्षा के होगे कड़े इंतजाम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

टूंडला में चौदह स्थानों पर बनाय जायेंगे कांवड़ यात्रा शिविर,सुरक्षा होगे कड़े इंतजाम

कांवड़ यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

फिरोजाबाद
सावन माह की शुरुआत चार जुलाई से हो रही है। इस बार पहला सोमवार 10 जुलाई को और अंतिम सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा। फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। टूंडला क्षेत्र में 14 स्थानों पर कांवड़ यात्रा शिविर बनाए जाएंगे। यहां पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। कांवड़ यात्रा के रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कावड़ यात्रा में पेट्रोल पंप रजावली तजापुर, संतोषी माता मंदिर रजावली, उत्तम गढ़ी, जवाहर सिंह इंटर कालेज रती गढ़ी, नगला दल, पचोखरा थाना, निहाल सिंह की पुलिया, मोहम्मदाबाद, गढ़ी भगवंत, ठार गोला, बालमपुर, गदलपुरा सीयर देवी मोड़, बजहेरा चंडेश्वर मंदिर, बजहेरा चौराहा पर शिविर लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा इसौली बॉर्डर से जिले में प्रवेश करेगी। जो तजापुर पुलिस चौकी होते हुए नगला बीच, नगला दल, पचोखरा, निहाल सिंह की पुलिया होते हुए टूंडला पहुंचेगी। जहां से मोहम्मदाबाद होते हुए आगरा के लिए जाएगी। वहीं, नगला सिंघी क्षेत्र के रसूलाबाद, गदलपुरा होते हुए गार्डन पुल और वहां से आगरा जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। सीओ टूंडला अनिवेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा का रूट पहले से ही निर्धारित है। एटा जिले से लेकर आगरा जिले की सीमा तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। कांवड़ यात्रा तजापुर चौकी थाना रजावली से जिले में प्रवेश करेगी, जो 12 किलोमीटर की सीमा के बाद पचोखरा क्षेत्र में पहुंचेगी और उसके बाद टूंडला सुभाष चौराहा होते हुए आगरा रोड व नगला सिंघी होते हुए बाह फतेहाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। शनिवार और रविवार कांवड़ यात्रा में दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सीओ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के रूट पर 9 अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है, जहां 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीओ टूंडला अनिमेश कुमार के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के रूट पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा ब्रेकर बनाए जाएंगे, जिससे कोई भी वाहन तेज गति से न गुजर सके। कांवड़ यात्रा मार्ग पर गोवंश न दिखे, इसके लिए नगर पालिका और संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को भी निर्देशित किया गया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button