कन्नौज-उत्तरप्रदेश

व्यापारियों ने बड़े उत्साह के साथ मनाई भामाशाह की जयंती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

व्यापारियों ने बड़े उत्साह के साथ मनाई भामाशाह की जयंती

आइरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से पुष्कर शर्मा की रिपोर्ट

कन्नौज । भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद कन्नौज की जिला कमेटी के द्वारा सब्जी मंडी रोड पर निजी प्रतिष्ठान पर दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई ।
जनपद मुख्यालय के सब्जी मंडी रोड स्थित निजी प्रतिष्ठान पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई अकरम की शुरुआत दानवीर भामाशाह के चित्र पर फूल माला एवं मिष्ठान अर्पित कर और के जीवन पर प्रकाश डाला गया दानवीर भामाशाह द्वारा मुगलों के समय महाराणा प्रताप के लिए किए गए अभूतपूर्व बलिदान को याद किया गया कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कन्नौज के जिला अध्यक्ष राज शर्मा ने कहा कि सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश जनपद कन्नौज की तरफ से व्यापारी कल्याण दिवस मनाने की घोषणा की गई उसके लिए पूरेप्रदेश के व्यापारी हृदय से उनका धन्यवाद देते हैं भामाशाह की जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष राज शर्मा द्वारा पूरे जनपद में निशुल्क सदस्यता प्रमाण पत्र व्यापारियों को देने का ऐलान किया गया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ महामंत्री रमेश मेहरोत्रा के द्वारा किया गया इस मौके पर जिला वरिष्ठ महामंत्री रमेश मल्होत्रा जिला कोषाध्यक्ष आदेश सक्सेना जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद तिवारी परशुराम देवल संगठन मंत्री जयंत प्रताप नगर संरक्षण नीरज अवस्थी नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम जी सिसोदिया अमित चौरसिया आनंद कुमार आलोक गुप्ता अनुपम सिंह सत्यम मिश्रा संतोष कटियार मयूर कटियार राजीव कमल मेहरोत्रा रिपीट गोविंद सुरेंद्र सिंह नीरज अग्रवाल मनीष मल्होत्रा समृद्धि पटेल आदि व्यापारी मौजूद रहे ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button