कन्नौज-उत्तरप्रदेश

बेखौफ बदमाशों ने इत्र व्यवसाई को बंधक बना कर दिया लूट की घटना को अंजाम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बेखौफ बदमाशों ने इत्र व्यवसाई को बंधक बना कर दिया लूट की घटना को अंजाम

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से पुष्कर शर्मा की रिपोर्ट

कन्नौज। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं उन्हें पुलिस और प्रशासन का कोई खौफनजर नहीं आ रहा है पुलिस अधीक्षक कन्नौज के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का चोरी की वारदातों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है चोरी की घटनाओं के क्रम में बेखौफ बदमाशों ने बीती रात इत्र व्यवसायी के घर गृह स्वामी और उसके परिवार को तमंचे की नोक पर बंदी बनाकर 2 घंटे तक घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए के जेवर नगदी सहित लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी ।
कन्नौज में बेखौफ बदमाशों ने इत्र व्यापारी विमलेश चंद्र तिवारी बिम्मू के घर मे घुस कर डकैती को अंजाम दिया है। दीवार फांदकर घर मे घुसे बदमाशों ने पहले एक कमरे में व्यापारी व उनक परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाया। फिर इत्मीनान से 2 घण्टे घर मे रुक नगदी सहित लाखों रुपये कीमत का माल अपने साथ ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश शुरू की है।
डकैती का यह सनसनीखेज मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के युसुफपुर भगवान मोहल्ले में सामने आया। इत्र व्यापारी विमलेश तिवारी परिवार के साथ यहां अपने मकान में रहते हैं। देर रात 9 बदमाश दीवार फांदकर विमलेश के घर मे घुस गये। सभी ने पहले पूरे परिवार को एक कमरे में इकट्ठा कर तमंचे की नोक पर बंधक बनाया। उसके बाद घर की चाभियां लेकर करीब 2 घण्टे तक इत्मीनान से डकैती को अंजाम दिया। नगदी व जेवर लूटने के बाद बदमाश पूरे परिवार को कमरे में बन्द कर फरार हो गये। बदमाशों के जाने के बाद इत्र व्यापारी ने डकैती की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने सीसीटीवी कैमरे सहित क्राइम सीन की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित व्यापारी का कहना है नगदी सहित लाखों कीमत के जेवर गये हैं मौके पर आईजी कानपुर जोन जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी भारी पुलिस बल सहित मौजूद दिखाई दिए सहित।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button