उत्तराखंडअपराधखबरों की खबर

सुपारी किलर ने पत्थरों से कुचल कर मार डाला रिक्शा चालक, सुपारी देने वाले की खोज में पुलिस

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

देहरादून के गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। पुलिस ने एक सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक को सुपारी देने वाले का नाम नहीं पता है। अब पुलिस एक शाहरुख नाम के युवक की तलाश कर रही है। बुधवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी व एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की थी। हत्या का शक आपसी रंजिश पर ही जा रहा है। मेहूवाला निवासी रिक्शा चालक मोहसिन सोमवार से लापता था। बुधवार दोपहर को उसका शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि मोहसिन की रिक्शा रविवार को फोन पर बुक कराई गई थी। इसके बाद सोमवार को शिमला बाईपास से तीन युवक उसकी रिक्शा में सवार हुए और उसे गुच्चूपानी ले गए। इस बात की सूचना मोहसिन ने अपने परिजनों को भी दी थी। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने राशिद नाम के युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मोहसिन की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी गई थी। उसके साथ शाहरुख नाम का एक युवक और भी था। पुलिस अब शाहरुख की तलाश में जुट गई है। राशिद यह नहीं बता पाया है कि उन्हें सुपारी किसने दी। मारने के कारण का भी उसे नहीं पता है। ऐसे में अब शाहरुख ही हत्या का राज खोल सकता है। शुरुआती पड़ताल में पता चला था कि मोहसिन का अपनी पत्नी से पहले विवाद रहता था। इसके चलते पत्नी उससे अलग भी रहने लगी थी। हालांकि, कुछ समय पहले से उसके साथ आकर रहने लगी। विवाद की जड़ का पता करने के लिए पुलिस ने मोहसिन की पत्नी से भी पूछताछ की है। इसके साथ ही एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की गई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button