सुनील टैगोर के नेतृत्व में टैक्स वसूली का का कार्य कैंप लगाकर किया गया

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
सुनील टैगोर के नेतृत्व में टैक्स वसूली का का कार्य कैंप लगाकर किया गया
टूंडला/फिरोजाबाद
अधिशाषी अधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 10जुलाई को वार्ड सं 6 न्यू शिव नगर टूडला स्थित ऐ जेम्स पब्लिक स्कूल में हाऊस टैक्स व वाटर टैक्स वसूली का कार्य कैम्प लगाकर सुनील टैगोर (प्रभारी टैक्स कलेक्टर) के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे से किया गया इस कार्य में संदीप ठेका कर्मी ने सहयोग किया सुनील टैगोर (प्रभारी टैक्स कलेक्टर ) नगर पालिका परिषद टूडला ने बताया कि शत प्रतिशत गृहकर जलकर जल मूल्य वसूली हेतु हमारे अधिशाषी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी की बेहतरीन पहल है इनके कार्य भार गृहण के उपरांत वसूली कार्य में इजाफा व तेजी आई है । हर वार्ड में दो दिवसीय टैक्स वसूली कार्य का कैम्प लगाकर नगर की जनता को जो सुविधा प्रदान की है उसकी प्रबुद्ध जन व बुद्ध जीवियो ने प्रशंसा की है । कैम्प सुविधा का लाभ लेने हेतु नगर की जनता से पुनः सुनील टैगोर ने अनुरोध किया। आपकों बताते चलें कि नगर पालिका परिषद टूंडला द्वारा दो दिवसीय टैक्स वसूली का प्रचार प्रसार नगर टूंडला व नगर के प्रत्येक वार्ड में पहले से ही कर दिया गया है । इस दौरान वार्ड नंबर 6 में लगाए गए कैंप में मौहल्ले के संभ्रांत लोग कृष्ण मुरारी (प्रबंधक ऐ जेम्स पब्लिक स्कूल, अब्दुल सत्तार, इंसाफ अली आदि अन्य लोग उपस्थित रहे ।


















