फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

नकली नोट खपाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

नकली नोट खपाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों से 100 रुपए के 32 और 200 रुपए के 8 नकली नोट बरामद

फिरोजाबाद
शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो आरोपी नकली नोट चलाने के लिए बाजार जा रहे हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुस्तैद हो गई पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तो पुलिस ने सुभाष तिराहे के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जब पकड़े गए युवकों की तलाशी की गई तो तलाशी में उनके पास से नकली 200 रुपए के आठ और 100 रुपए के 32 नोट बरामद किए गए। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद हरवेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार आरोपितों ने अपने नाम धर्मवीर निवासी धातरी सिरसागंज और नवनीत कुमार महाराजपुर, जसधरपुर जिला एटा हाल निवासी रूप नगर बताया। पुलिस पकड़े गए आरोपितों युवकों से पूछताछ में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि गैंग में कितने लोग शामिल हैं और नोटों की छपाई कहां की जाती है। पुलिस ने और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है पूछताछ में पता लगा कि आरोपित लक्ष्मी नगर निवासी सोहेल से 2500 रुपए देकर 4800 रुपए के नोट लिए थे। नकली नोट हुबहू असली जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए चलाने में समस्या नहीं आती है। आरोपित काफी समय से इस काम में लगे हैं। सोहेल घर से गायब है। उसके घर भी नकली नोट नहीं पाए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि नकली नोट कहां पर छप रहे हैं इसकी अभी जानकारी की जा रही है जल्द ही इस घटना का भी खुलासा किया जाएगा संभवतः इस नकली नोट छापने के ग्रुप में और भी लोग शामिल हो सकते हैं फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों पूछताछ भी की जा रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button