सीमा पार अपराधों के खिलाफ बीएसएफ की बड़ी सफलता

गुवाहाटी: 31 जनवरी : बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारतीय तस्कर को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा
◾सीमा पार अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुएए गुवाहाटी फ्रंटियर के अंतर्गत 78 वी बटालियनए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए 216 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक भारतीय तस्कर को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गिरफ्तार किया।
◾विशेष खुफिया सूचना के आधार परए बीएसएफ जवानों ने 30 जनवरी 2025 रात को सीमावर्ती क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरानए तस्कर को अवैध रूप से खेप को बांग्लादेश ले जाने के प्रयास में पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति और जब्त किए गए सामान को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
◾ बीएसएफ सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और सीमा पार तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर कदम उठा रहा है। सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में तस्करों और राष्ट्रविरोधी तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुएए बीएसएफ के जवान सदैव सतर्क रहते हैं और इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।


















