अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

ऋचा मधुकर की खास रिपोर्ट
रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदतपुर गांव स्थित पटेल बस्ती में सोमवार को सुबह जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान लालधर पटेल उर्फ अखड़ी उम्र 45 वर्ष की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने उक्त मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा मिले तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के हमलावर आरोपी लक्ष्मी नारायण तथा उनके बेटे आशीष पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।


















