वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया सुंदरपुर वार्ड के गणेश धाम कॉलोनी में रु 20.91 लाख की लागत से सीवर निर्माण कार्य का शिलान्यास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋचा मधुकर की खास रिपोर्ट

वाराणसी। सुंदरपुर वार्ड स्थित गणेश धाम कॉलोनी में विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव ने श्री जनार्दन सिंह के आवास से नाले में स्थित इंटरसेप्टर तक सीवर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य रु 20.91 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सौरभ ने क्षेत्रीय नागरिकों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और उसकी निगरानी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है।

पूजन कार्य पण्डित सरोज पांडेय जी ने करवाया। विधायक ने क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक श्री राधे रमण शुक्ला से पूजन करवाया। भाजपा के श्री अरविन्द पटेल “बब्बल” ने नारियल फोड़ पूजन सम्पन्न करवाया। शिलापट्ट का अनावरण – श्री प्रेम पटेल व श्री अनिल सिंह ने किया।

शिलान्यास के पूर्व आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए विधायक सौरभ ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता-जनार्दन के सेवा में निरंतर कार्यरत है। सरकार की नीति और नियत एकदम स्पष्ट है कि आम जन को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान।

इस अवसर पर अमित राय, अरुण सिंह, जितेंद्र पटेल, गोविन्द नारायण श्रीवास्तव, काली प्रसाद, विनीत दूबे, हिमांशु सिंह, राजेश सर्राफ, काली प्रसाद, मयंक मिश्रा, पंकज तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button