भैंस को दिया ज़हर हुई भैंस की मौत

भैंस को दिया ज़हर हुई भैंस की मौत
किरतपुर। बीती रात मुहल्ला लोहारान जामा मस्जिद के पास घेर में बंधी भैंस की मृत्यु हो गई। भैंस मालिक का कहना है कि उसकी भैंस को रंजिशन जहर देकर मार डाला।
जानकारी के अनुसार मुहल्ला लोहारान निवासी मौ. गुलजार कुरेशी ने अपनी भैंस को घर में बांधा था वहाँ पर तीन चार भैंसे और बंधी हुई थी। गुलज़ार रात्रि लगभग 11 बजे अपने घर चला गया था। सुबह सवेरे गुलजार जब भैंसों को चार डालने के लिए घर में पहुंचा तो वहाँ एक भैंस मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। यह देखकर गुलजार के पैरो की जमीन खिसक गई देखते देखते वहाँ काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। गुलजार ने बताया कि उसकी भैंस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर देकर मारा है। क्यु कि भैंस के पास ही एक थेली मिली है जिस में जहर है। उसने आगे बताया कि लगभग एक साल में 11-12 भैसे इसी तरह मर चुकी हैं परन्तु अबकि बार जहर की थैली मिलने से यह बात साबित हो गई है कि कोई व्यक्ति रंजिशन उसकी भैंसों को जहर देकर मार रहा है। मृतक भैंस की कीमत एक लाख से ऊपर है। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दे दी है


















