वाराणसी/उत्तरप्रदेश
वाराणसी के आकाश दुबे को लंदन में अंतरराष्ट्रीय कंपनी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

वाराणसी। आकाश आनंद दुबे को 1 मई 2026 से Archer Daniels Midland (ADM) के लंदन कार्यालय में लीगल काउंसिल/क्लेम्स हैंडलर के रूप में नियुक्ति मिली है।
ADM अमेरिका की एक प्रमुख कृषि-प्रसंस्करण कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1902 में हुई थी। कंपनी 200 से अधिक देशों में व्यापार करती है।
आकाश ने वाराणसी के आर्मी स्कूल, डीपीएस और सनबीम भगवानपुर स्कूल से शिक्षा प्राप्त की।
आकाश, अंतरराष्ट्रीय एथलीट डॉ नीलू मिश्रा (बाल विकास परियोजना अधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार)और मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर आनंद दुबे के पुत्र है।


















