Uncategorized

सीढियों में आई गहरी दरारों को आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने सही कराया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नजीबाबाद । फ़्लाईओवरब्रिज पर पैदल यात्रियों के आवागमन को बनायी गयी सीढियों में आई गहरी दरारों को आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने सही करा दिया है। पूर्व में उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से नजीबाबाद- रायपुर मार्ग पर पडने वाले रेलवे क्रॉसिंग संख्या 481 – बी पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था । सेतु निगम की ओर से  रेलवे लाइन को पैदल पारकर एक ओर से दूसरी ओर आवागमन करने वालों की सुविधा के लिए ओवरब्रिज के साथ ही जीने (सीढियों) का भी निर्माण कराया । बाद में उक्त ओवरब्रिज तथा इसके साथ बनाए गए जीने को रखरखाव के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने लोक निर्माम विभाग को हस्तानांतरित कर दिया। काफी लंबे समय से उक्त जीने में गहरी गहरी दरारें पड़ गयी, जिससे लोगों को आवागमन के दौरान हादसा होने का डर सताने लगा। आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा  ने शासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग से मानव के जीवन के खतरे को देखते हुए उक्त क्षतिग्रस्त जीने की मरम्मत कराए जाने की मांग की। जिस पर लोक निर्माण विभाग खंड-2 बिजनौर मुख्यालय नजीबाबाद के अधिकारियों की ओर से कार्ययोजना में शामिल किए जाने की जानकारी दी। हालांकि इसके दो माह बीत जाने पर भी जीने (सीढियों) में आयी गहरी दरारों की मरम्मत नहीं की गयी। जिस पर आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पुन मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की के स्थानीय अधिकारियों ने दो दिनों में उक्त जीने की मरम्मत करा दिए जाने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण विभाग  की ओर से क्षतिग्रस्त हुयी सीढियों में आयी दरारों को सही करा दिए जाने पर लगों ने भी उक्त जीने से आवागममन करना शुरु कर दिया। उधर आरटीआई कार्यकर्ता ने जीने की मरम्मत कार्य पूरा कराने पर पीडब्ल्यूडी नजीबाबाद को धन्यवाद दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button