Uncategorized

पुलिस को मिली बडी कामयाबी, नशे का कारोबार करने वाले गिरफ्तार दंपत्ति से डेढ किलो चरस बरामद

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर

नहटौर। नहटौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों के क्रय, विक्रय व परिवहन आदि करने वाले इस धंधे में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने तथा नशीले पदार्थो का प्रयोग करने वाले लोगों को नशे से छुटकारा दिलाने हेतु “नया सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) धर्म सिंह मार्छाल व क्षेत्राधिकारी धामपुर इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा आज करीब 11:40 पर चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शहजाद उर्फ शब्बू पुत्र स्व.जैनुल आबीदीन तथा उसकी हिना परवीन निवासी मौ.मौलवियान नहटौर को धामपुर-नहटौर रोड गांगन नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से करीब डेढ किग्रा चरस बरामद की। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नहटौर में संबन्धित धाराओं में मुकदमे पंजीकृत किये गये हैं। इस संबंध में एएसपी (पूर्वी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शहजाद तथा उसकी पत्नी हिना लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। व उत्तराखण्ड से चरस लाकर आस-पास के लोगों को बेचकर नशे का कारोबार करते हैं। इनके विरूद्ध पूर्व में भी उक्त सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर नशे का काला कारोबार करने वाले अन्य लोगों तक पहुंचकर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जा सके। बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों ही आपराधिक प्रवृत्तियों के हैं। शहजाद के विरुद्ध नहटौर थाने में 5 तथा हिना के विरुद्ध 2 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। दंपत्ति की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर, निरीक्षक अपराध नरेन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, का. नरेश पूनिया, आदित्य मलिक, महिला का शिखा चौधरी, बन्दना आदि सम्मिलित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button