गांवो में स्वच्छ्ता अभियान को ग्राम प्रधान व पंचायत लगा रही हैं पलीता

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नजीबाबाद से मोहम्मद आरिफ
नजीबाबाद। ग्रामीण अंचल में स्वच्छ्ता अभियान को पलीता लग रहा है। सरकारी सिस्टम ही व्यवस्था की बुनियाद को हिला रहा है। गांवो की सफाई को लेकर कोई खाका नही तैयार हो पा रहा है। गांव की गलियां व रास्ते सफाई को तरस रहे हैं। ग्राम प्रधान खुद स्वच्छ भारत अभियान को असफल करने में कोर कसर नही छोड़ रहे हैं जिससे प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के शुरू किए गए अभियान ने गांवो में पहुँचकर दम तोड़ दिया है।
नजीबाबाद विकासखण्ड के कमालपुर गांव में सभी नालिया चोक पड़ी हैं। नालियों की सफाई न होने से सड़क खड़ंजों पर जल भराव की समस्या उतपन्न हो गई है। जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कमालपुर गांव में पंचायत भवन ही गन्दगी के ढेर के पास बना हुआ है दोनों तरफ तालाब है पंचायत घर को जोड़ने वाला रास्ता इतना खराब है कि ग्राम प्रधान नहीं देता ध्यान पंचायत भवन में चारो तरफ कूड़ा पड़ा हुआ है। लम्बे अरसे से पंचायत भवन की सफाई नही हुई है पंचायत भवन अधर में लटका हुआ जो ग्राम प्रधान की बड़ी लापरवाही उजागर करता है। नजीबाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत कमालपुर गांव में सफाई कर्मी तैनात होने के बाद भी जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं. गांव में इस तरह की गन्दगी के ढेर देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त है वही गांव मैं गंदगी की वजह से मच्छर अधिक हो गए हैं जिसकी वजह से लोगों को बुखार है। वही ग्रामीणों का कहना है कई बार हम प्रधान को इस रास्ते को लेकर अवगत कराया गया है लेकिन ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान नहीं देता और गांव का सारा कचरा लाकर रास्ते पर डलवा जा रहा है जिससे वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एक तरफ डेंगू का कहर दूसरी तरफ कूड़े उत्पन्न हो रही बदबू लोगों का जीना हुआ मुश्किल आसपास के घरवाले है ऐसे में रहने को मजबूर हैं परंतु ग्राम प्रधान है क्या टस से मस नहीं हो रहे हैं अब देखते हैं ग्राम प्रधान इस गंदगी को कूड़े को कब उठाते हैं कब आसपास रह रहे लोगों को राहत मिलती है यह समय बताएगा।




