गंगा स्नान मेला दारानगर गंज में पूजा अर्चना कर गंगा जी में दूध प्रवाहित कराकर गंगा मां का किया पूजन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
बिजनौर। सदर विधायक श्रीमती सूची मौसम चौधरी एवं उनके पति भाजपा के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी एडवोकेट के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेला गंगा स्नान विदुर कुटी दारानगर गंज में 22 जिला पंचायत सदस्य 3 ब्लॉक प्रमुख व गन्ना समिति के चेयरमैन के साथ गंगा पूजन किया 5 पंडितों ने पूजा अर्चना कर गंगा जी में दूध प्रवाहित कराकर गंगा मां का पूजन कराया। तत्पश्चात मेले में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जनपद बिजनौर पुलिस की ओर से आयोजित शस्त्र एवं अन्य संसाधनों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया एबीवीपी के कार्यालय पर माननीय विधायक जी का स्वागत किया गया विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं पर प्रांत मंत्री के साथ चर्चा की इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट चंद्रशेखर सिंह, रीता प्रजापति, मीनू वाल्मीकि, धर्मेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, विवेक सेन, दिलीप कुमार, आलोक भारती, पूनम रानी, मुकेश देवी, अभिजीत कुमार, मोनिका कश्यप, नीलम खुशबू, सलीम अहमद, नाजिया, इमरान, शोभा देवी, डॉक्टर रफत, अहमद हसन, अनीस अहमद, संयोगिता देवी, ब्लाक प्रमुख हलदौर विजेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख मोहम्मदपुर देवमल ममता देवी आदि उपस्थित रहे।





