सीओ भरत कुमार ने पुलिस टीम के जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला

बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल
अफजलगढ़। आगामी पालिका चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व सीओ भरत कुमार ने पुलिस टीम के जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली प्रांगण से शुरू हुआ फ्लैग मार्च नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कोतवाली प्रांगण में जाकर सम्पन्न हुआ। शांति व्यवस्था को पूरी तरह से कायम रखने आगामी पालिका चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रविवार को एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व सीओ अफजलगढ़ भरत कुमार,कोतवाल मनोज कुमार सिंह,क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह,एसएसआई आशीष तोमर,कस्बा इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कोतवाली अफजलगढ़ प्रांगण से शुरू होकर मौहल्ला बेगम सराय,नायक सराय, गौहर अली खां, होली चौक,पीएनबी चौराहे, कालागढ़ मार्ग,जसपुर तिराहे से होते हुए कोतवाली प्रांगण में जाकर सम्पन्न हुआ। पैदल मार्च का उद्देश्य निकाय चुनाव से पहले आमजन को एक संदेश जारी करना था कि समाज में परस्पर सद्भाव बनाए रखें। और अफवाहों पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने को चेतावनी दी गई। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। कहा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नगरवासियों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का आह्वान किया तथा आगामी पालिका चुनाव में अगर कोई भी प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह के आलावा क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह, एसएसआई आशीष तोमर,कस्बा इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार, महिला सब इंस्पेक्टर काजल तेवतिया,कांस्टेबल विकास बाबू, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल विजय तोमर तथा शैलेन्द्र कांत आदि मौजूद रहे।
















