उत्तराखंडखबरों की खबर

सितारगंज से खोज लाई गुमशुदा चिराग, गमजदा चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

दुःखी मां बाप के भरोसे पर खरी उतरी दन्या पुलिस

थाना दन्या क्षेत्र के ग्राम भैसाड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उनका 14 वर्षीय बालक घर से बिना बताए कहीं चला गया है। थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा टीम गठित कर नाबालिग बालक की तलाश हेतु खोजबीन शुरू की गई ‌। पुलिस टीम द्वारा आस पास के लोगों से जानकारी जुटाकर व सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से सितारगंज उधम सिंह नगर से गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर, परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपने जिगर के टुकड़े को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने दन्या पुलिस द्वारा की गई तलाशी कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम 1.HCP प्रताप सिंह, का0 सुरेंद्र सिंह नेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button