नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सावन मास में प्रत्येक दिन होगा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सावन मास में प्रत्येक दिन होगा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महाकाल भक्त मंडल के सदस्य द्वारा बताया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4:00 बजे देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ का प्रत्येक दिन रुद्राभिषेक एवं पूजा – अर्चना विधि – विधान के साथ टीला स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर की जाएगी। जिसके पश्चात सभी शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई 2022 दिन बुधवार से प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को हवन एवं कन्या पूजन कर पूर्ण होगा। प्रत्येक दिन होने वाला रुद्राभिषेक एवं पूजा, पंडित संतोष शर्मा के परम शिष्य पंडित चेतन शर्मा जी द्वारा कराई जाएगी। महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा सभी शिव भक्तों से अपील की गई कि वह सावन मास में होने वाली पूजा अर्चना में अधिक से अधिक भाग लेकर धर्म लाभ उठाएं। पंडित चेतन शर्मा जी ने बताया सावन मास में वह चारों प्रहर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना है। श्रद्धालुओं को इस महीने अधिक से अधिक पूजा उपासना करनी चाहिए। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। बैठक में सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, प्रदीप कुमार, देवेंद्र प्रजापति, रजत महेंद्रा, राजा माहेश्वरी, सागर, आयुष चंद्रा, पुलकित विश्नोई, हर्ष शर्मा, तरुण प्रजापति, शानू, चित्रांश‌ अग्रवाल, अर्पित महेंद्र, अक्षय, ऋषभ, विपिन व दिनेश आदि रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button