लखनऊ-उत्तरप्रदेश

साल की पहली ‘सबसे बड़ी’ कार्रवाई! कमांड हाउस से अमरूद गायब, SDRF ने किया खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लखनऊ। नए साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश SDRF से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने विभाग से लेकर सोशल मीडिया तक हल्की मुस्कान बिखेर दी है। लखनऊ स्थित SDRF कमांड हाउस परिसर में लगे अमरूद के पेड़ से एक अमरूद तोड़कर खाना एक गार्ड को महंगा पड़ गया।
मामला तब सामने आया जब अधिकारियों को पेड़ से अमरूद गायब होने की सूचना मिली। जांच-पड़ताल के बाद SDRF में तैनात एक गार्ड की पहचान हुई, जिसने ड्यूटी के दौरान अमरूद तोड़कर खा लिया था। इसके बाद सिपाही से आधिकारिक रूप से स्पष्टीकरण मांगा गया।

स्पष्टीकरण में सिपाही ने बड़े ही विनम्र अंदाज़ में लिखा—

“साहब, मेरे पेट में दर्द हो रहा था, इसलिए अमरूद खा लिया। यह मेरी पहली गलती थी। कृपया मुझे माफ कर दीजिए, आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।”

मामला भले ही छोटा हो, लेकिन सरकारी परिसर में अनुशासन के लिहाज़ से इसे गंभीरता से लिया गया। वहीं, यह घटना विभागीय गलियारों में चर्चा और मुस्कान का विषय बनी हुई है।
अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि अमरूद कांड में आगे क्या कार्रवाई होती है, या मामला चेतावनी के साथ यहीं समाप्त हो जाएगा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button