कन्नौज-उत्तरप्रदेश
साफ-सफाई की खुली पोल बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव

साफ-सफाई की खुली पोल बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव
आईरा न्यूज नेटवर्क के कन्नौज से पुष्कर शर्मा
कन्नौज । नगर में साफ सफाई की पोल उस समय खुलती दिखाई दी जब थोड़ी सी ही बारिश होने पर नगर में कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली ।
नगर में नाली और नालों की साफ-सफाई की पोल सीजन की पहली तेज बारिश ने खोल दी जिसके चलते नगर के मोहल्ला नकाशा होते हुए मनकामेश्वर मंदिर जाने के रास्ते पर कई फीट पानी भर गया जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर के दर्शन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वही नगर के अन्य कई मोहल्लों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली मकरंद नगर सरायमीरा के बीच स्थित जीटी रोड के किनारे बने पुरातत्व संग्रहालय के बाहर जलभराव के चलते लोगों को पुरातत्व संग्रहालय में जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।






