शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में फिरोजाबाद को मिला प्रथम स्थान

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में फिरोजाबाद को मिला प्रथम स्थान
फिरोजाबाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के मुताबिक बीट भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों फिरोजाबाद को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम भ्रमण के कवरेज में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में फिरोजाबाद को दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा फिरोजाबाद में महिला बीट अधिकारियों द्वारा 4595 ग्राम मोहल्लों, कस्बों का भ्रमण करते हुए कुल 1227 चौपालें लगाई गईं, जिनमें 34,300 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। आपकों बता दे कि फिरोजाबाद में महिला बीट और महिला हेल्प डेस्क को महिला सशक्तीकरण के संवाहक के रूप में प्रयुक्त कर महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए 15 दिवसीय अभियान चलाया गया था। इसमें अत्यंत सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। महिलाओं की काउंसलिंग की गई इस बारे में
बताया गया कि महिला बीट अधिकारियों द्वारा 6509 महिलाओं की समस्याएं सुनीं गईं और 7776 महिलाओं की काउन्सलिंग की गई। इसके अलावा यौन अपराध, घरेलू हिंसा और संपत्ति सम्बन्धी कुल 279 प्रार्थना पत्र प्राप्त, आवंटित हुए, जिनमें से सभी 279 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं बीट भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में प्रदेश के प्रथम पांच जिलो में फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, फतेहपुर और बांदा रहे। इसके साथ-साथ अभियान की अवधि के दौरान थानों की महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त कुल शिकायतों की संख्या 30,948 रही, जिसमें से 27, 149 शिकायतों का निस्तारण कराया जा चुका है। वहीं बालिकाओं महिलाओं में जनजागरुकता हेतु 30644 पम्पलेट महिलाओं को वितरित किए। सरकारी योजनाओं के बारे में 30401 महिलाओं को जानकारी दी गई। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु 292 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें महिला बीट पुलिस अधिकारी के माध्यम से 110 महिलाएं लाभान्वित हुई। वहीं जनपद फिरोजाबाद में महिलाओं के कुल 980 वाट्सएप ग्रुप बनाए गये, जिनके माध्यम से जुड़ी महिलाओं की संख्या 8269 है।


















