उत्तराखंड

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार,एक अन्य फरार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

खटीमा /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गेंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य गेंगस्टर आरोपी अभी फरार चल रहा है।गैंग बनाकर आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों दो आरोपियों के विरुद्ध खटीमा कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा हुआ दर्ज।नौसर गांव निवासी अजय साहनी उर्फ इंद्रजीत सिंह साहनी एवं खेतलसंडा मुस्ताजर गांव निवासी मनोज रावत उर्फ बॉबी रावत ने पूर्व में क्षेत्र के कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें हल्द्वानी उप कारागार भेज दिया था।
गैंग बनाकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने के आरोपित गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में एक अन्य गैंगस्टर अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।नौसर गांव निवासी अजय साहनी उर्फ इंद्रजीत सिंह साहनी एवं खेतल संडा मुस्ताजर गांव निवासी मनोज रावत उर्फ बॉबी रावत ने पूर्व में क्षेत्र के कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी।इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें हल्द्वानी उप कारागार भेज दिया था। दोनों ही आरोपित जमानत पर चल रहे थे। इस बीच कोतवाल प्रकाश दानू ने दोनों के विरुद्ध 21 दिसंबर को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button