सरकारी नौकरी दिखाने का झांसा देकर ठगे सात लाख ₹, केस दर्ज

काशीपुर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,,रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से सात लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने दंपत्ति पर केस दर्ज किया है। कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम लालपुर निवासी कविता पुत्री स्व. गजराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिसंबर 2024 में कुंडा के ग्राम श्यानगर निवासी मूल चंद्र पुत्र रामकिशोर से उसकी मुलाकात हुई। मूल चंद्र ने बताया कि वह सरकारी नौकरी लगवाता है, उसकी रेलवे में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए सात लाख रुपये देने होंगे। झांसे में आकर उसने आरोपी को पांच लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से और दो लाख रुपये नगद अदा कर दिए। काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने मालूमात की तो वह टालमटोल करने लगा। रुपये वापस मांगने जब वह मूल चंद्र के घर गई तो मूल चंद्र और उसकी पत्नी पूजा ने गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।






