उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

तहसील चांदपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयावधि में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर उसकी संतुष्टि भी जानंे। उन्होंने कहा कि आम आदमी की शिकायातों का गुणवत्तापरक निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं पर है। इस अवसर पर 51 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कैम्प लगाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के लिये कहा। उन्होंने लोक निमार्ण विभाग के अभियन्ता को पानी भराव व सडक टूटने की शिकायतों का निस्तारण कराने के लिये कहा तथा मानक के अनुसार पीओएस मशीन से राशन का वितरण हो यह देखने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण मानक के अनुसार कर लिया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्वता एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है, अतः कोई भी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें तथा स्वंय सत्यापन करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्याें का लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण किया जाना सम्भव नहीं है तो उसका स्पष्ट कारण लिखते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए ताकि वे अपनी शिकायत को पुनः प्रेषित न कर सके।
तहसील चांदपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुरेन्द्रपाल सिंह तोमर ब्लॉक जलीलपुर द्वारा परिवार रजिस्टर की कॉपी दिलाने के संबंध मे प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी जलीलपुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
तहसील चांदपुर की कमला देवी ने मकान दिलाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। राम सिंह आदि ग्राम भगवन्तपुर द्वारा ग्राम समाज की पशुचर भूमि से अवैध कब्जा हटाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार चांदपुर को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 51 शिकायत व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक ढंग से समयसीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार गोयाल, तहसीलदार चांदपुर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जनपद बिजनौर चांदपुर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button