उत्तराखंड

DIG गढ़वाल रेंज एवं पुलिस मुखिया जनपद हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र व रूट प्लान का किया भौतिक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

DIG गढ़वाल रेंज एवं पुलिस मुखिया जनपद हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र व रूट प्लान का किया भौतिक निरीक्षण

कांवड़ मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने हेतु अधिकारीगण द्वारा समस्त पुलिस बल के साथ अपना बेहतर से बेहतर देने का प्रयास

आज दिनभर कड़ी धूप में पसीना बहाते हुए कांवड़ मेला-2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर श्रीमान DIG गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल एवं जिला हरिद्वार के कप्तान डाँ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा कांवड़ मेला मार्ग मंगलौर, भगवानपुर, रुड़की, नगलाइमरती, शिकारपीर, बड़कला, लक्सर रोड़, सुल्तानपुर, पदार्था, जगजीतपुर, बैरागी कैंप पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, चमगादड़ टापू, कांवड़ बाजार, रोड़ी बेलवाला पार्किंग एवं अन्य मेला क्षेत्रों का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों के “आने एवं जाने के मार्गों”, भीड़ बढने की दशा में व अन्य विषम परिस्थतियों में वैकल्पिक रूट प्लान की व्यवस्था को देखा व परिचर्चा की गई।

उक्त संबंध में उपस्थित अधिकारियों को अच्छे रूट प्लान पर सराहा गया व और बेहतर किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया एवं यात्रा मार्गों पर व्यवस्था में जो कमियाँ पाई गईं उसे तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

उक्त अवसर पर SP R, ASP संचार, CO मंगलौर, CO रुड़की, CO नगर, CO यातायात, संबंधित यात्रा मार्गों के जोनल ऑफिसर, SHO मंगलौर, भगवानपुर , रुड़की, सिटी, यातायात निरीक्षक रुड़की/ हरिद्वार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जनपद हरिद्वार
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button