समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं

समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं
आईरा न्यूज ब्यूरो मैनपुरी अमन कुमार
मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा के साथ थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली सदर, थाना बेवर में फरियादियों की शिकायतें सुनी। थाना बेवर में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अनुपस्थित लेखपाल कौशलेन्द्र सिंह, नवनीत मौर्य, विजेन्द्र सिंह का वेतन रोके जाने के निर्देश देते हुये कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण के लिए संवदेनशील रहें, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी समय से उपस्थित हों यदि भविष्य में कोई राजस्व निरीक्षक, लेखपाल या अन्य सम्बन्धित कर्मी अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। जन शिकायतें सुनने के दौरान जब लालपुर मौजा परोंखा नि. सत्यवीर सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गाटा संख्या-1699 उसके नाम दर्ज होने, न्यायालय से स्टे होने के बाद भी विपक्षीगणों द्वारा अवैध निर्माण, जबरिया कब्जा किया जा रहा है, जिस पर उन्होने शिकायत को गंभीरता से लेते हुये स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर शिकायत का जायजा लिया, फरियादी से मौके पर हकीकत जानी, निरीक्षण के दैरान उन्होने क्षेत्रीय लेखपाल को आदेशित करते हुये कहा कि तत्काल शिकायतकर्ता के गाटा की पैमाइश करें, शिकायतकर्ता के भू-भाग पर अवैध अतिक्रमण पाये जाने की स्थिति में तत्काल कब्जा दिलाने की कार्यवाही करें, जीटी रोड़ बाईपास नि अनिरूद्व कुमार के साथ आये 03 बच्चों ने बताया कि उनके पिता की मृत्यू कैंसर के कारण हो चुकी है, उनके रहने, भरण-पोषण, शिक्षा में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बेवर कोे बच्चों के भरण-पोषण, आवास की व्यवस्था कराये जाने के साथ ही परिषदीय विद्यालय में एडमिशन कराये जाने के निर्देश दिये।
श्री सिंह ने प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को आदेशित करते हुए कहा कि भूमि संबंधी विवादों की शिकायतों के समाधान के प्रति बेहद संवेदनशील रहें, भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतों पर थाने से ही पुलिस, राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में समस्या का समाधान कराया जाये, टीम को मौके पर जाने का थाने की जी.डी. में पूरा विवरण अंकित किया जाए साथ ही टीम के वापस आने पर मौके पर की गई कृत कार्यवाही का भी विवरण अंकित किया जाए, भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर विलंब न हो यदि मौके पर किसी के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाए तो उसे भारी मुचलके में पाबंद किया जाए। थाना समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम धीरपुर नि. बरियार सिंह ने गाटा संख्या- 593 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाये जाने के साथ ही आने-जाने के लिए मार्ग दिलवाये जाने, दौलतपुर नि. विश्राम सिंह ने गाटा संख्या-1778 की पैमाइश के उपरांत भी मुड्डी लगाकर कब्जा किये जाने की शिकायत की, जिस पर उन्होने राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या का निदान कराने हेतु आदेशित किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोगांव संतोष कुमार, प्र. नि. थाना कोतवाल फतेह बहादुर सिंह, प्रभाकर गंगवार, आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।


















