मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने नवीगंज टोल प्लाजा पर किसानों को आने वाली समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने नवीगंज टोल प्लाजा पर किसानों को आने वाली समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

आईरा न्यूज ब्यूरो मैनपुरी अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – शनिवार को थाना क्षेत्र के तरावादेव स्थित टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए किसान संगठन के पदाधिकारियों ने को अपनी मांगों को संबंधित ज्ञापन सौंपा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम शाक्य समेत पदाधिकारियों ने नवीगंज टोल प्लाजा पहुंचकर टोल पर किसानों को आने वाली समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उन्होंने किसानों के ट्रैक्टरों को बिना टोल दिए निकाले जाने एवं किसान पदाधिकारियों को किसी बैठक एवं अन्य कार्य को जाने हेतु टोल न लेने, टोल प्लाजा से 15 किलोमीटर के दायरे के किसानों को टोल फ्री करने आदि मांगों को लेकर , टोल प्रबंधक प्रबल चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मी चंद्र बघेल प्रदेश अध्यक्ष अनुपम शाक्य, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शत्रुघ्न पाल, शैलेश पाल, पुष्पा धनगर, अंकित प्रधान, सुनील पाल, ब्रजकिशोर पाल, आशीष यादव, जितेंद्र शाक्य, विक्रम सिंह धनगर, पंकज पाल, गुरदीप सिंह, जयपाल सिंह आदि शामिल थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button