सड़क पर पानी बहाने को लेकर स्मार्ट सिटी को नोटिस
वाराणसी। लहरतारा-चौकाघाट फ्लाइओवर के नीचे बसे बाजार की दुकानों से निकलने वाला दूषित जल सड़क पर बहाया जा रहा है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने स्मार्ट सिटी को नोटिस दिया है। रोडवेज से लहरतारा तक दोनों तरफ का मार्ग खराब हो गया है। यही नहीं सड़क पर पड़ी मिट्टी के कारण सड़क पर चलना दूभर है।
लोक विभाग के मुख्य अभियंता एके द्विवेदी ने बताया रोडवेज से लेकर कैंट होते हुए लहरतारा जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण और देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। विभाग के सहायक अभियंता से जांच कराने के बाद मामला सामने आया कि लहरतारा- पुल के नीचे बसे नाइट बाजार की
जल्द होगी मरम्मत
लहरतारा-चौकाघाट सर्विस लेन मार्ग पं. कमला पति त्रिपाठी स्कूल पास सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। इस स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिससे वाहनों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। मुख्य अभियंता एके द्विवेदी ने बताया कि इस मार्ग का सर्वे करा लिया गया है। एक से दो दिन के अंदर ठीक करा दिया जाएगा।
कका दूषित जल मुख्य मार्ग पर बहाया जा रहा है। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को नोटिस भेज कर जल्द से जल्द दूषित जल निकासी बंद कराने को कहा गया है। यदि ऐसा नहीं होता तो जिलाधिकारी के माध्यम से नगर आयुक्त को पत्र जारी कराएंगे।


















