Uncategorized
सजल अग्रवाल पुनः बने आईवीएफ बिजनौर के नगर अध्यक्ष

बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (जनपद बिजनौर) के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट द्वारा बिजनौर निवासी सजल अग्रवाल को बिजनौर का पुनः नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आईवीएफ जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने नव मनोनित नगर अध्यक्ष बिजनौर सजल अग्रवाल से आशा व्यक्त की है की वह वैश्य समाज की परम्परा को आगे बढाते हुए समाज मे फैली कुरीतियों के उन्मूलन व रचनात्मक कार्यो के प्रति समर्पित रहेंगे और जल्द ही नगर कि कमेटी घोषित करेंगे। संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बिजनौर के वैभव अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, चिराग अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अंश अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल आदि ने नव मनोनीत नगर अध्यक्ष सजल अग्रवाल को बधाई दी।
बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल
















